कपास पर इन दिनों सफेद मक्खी का प्रकोप हो गया है। इससे किसान परेशान व भयभीत हैं। उनका कहना है कि सफेद मक्खी अगर यूँ ही बढ़ती रही तो उनकी सारी फसल तबाह हो जाएगी। वहीं कृषि वैज्ञानिक किसानों को सफेद मक्खी के प्रकोप से बचने के उपाय बता रहे हैं। उनका कहना है कि जहाँ सफेद मक्खी का प्रकोप है किसानों को घबराने की जरूरत नही है वे दवाई का प्रयोग करके अपने फसल बचा सकते हैं।
